कोयला चोरी के आरोपित की जमानत अरजी खारिज

Published at :19 Mar 2016 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
कोयला चोरी के आरोपित की जमानत अरजी खारिज

गोड्डा कोर्ट : प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश उमाशंकर प्रसाद सिंह ने कोयला चोरी के आरोपित नीरज पंडित की नियमित जमानत अरजी खारिज कर दी है. जेल में बंद नीरज कुमार को महगामा पुलिस द्वारा गश्ती के क्रम मेें पिकअप वैन पर कोयला लोड करते समय पकड़ा था. 4 मार्च 2016 को गश्ती के क्रम […]

विज्ञापन
गोड्डा कोर्ट : प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश उमाशंकर प्रसाद सिंह ने कोयला चोरी के आरोपित नीरज पंडित की नियमित जमानत अरजी खारिज कर दी है. जेल में बंद नीरज कुमार को महगामा पुलिस द्वारा गश्ती के क्रम मेें पिकअप वैन पर कोयला लोड करते समय पकड़ा था.
4 मार्च 2016 को गश्ती के क्रम में एएसआइ बब्बन राय को सूचना मिली की महगामा के मनियामोड़ के पास चोरी का कोयला पिकअप भान पर लोड किया जा रहा है.घटनास्थल पर पुलिस को देखकर पांच आदमी भागने लगे. दौड़कर पुलिस द्वारा चार को पकड़ लिया था. इसमें आरोपित नीरज भी शामिल थे. महगामा थाना में एएसआई बब्बन राय के बयान पर चोरी का मामला दर्ज किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola