प्रभात खबर हास्य कवि सम्मेलन . गोड्डा में मंच से कवियों ने मौजूद लोगों को खूब गुदगुदाया

Published at :18 Mar 2016 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर हास्य कवि सम्मेलन . गोड्डा में मंच से कवियों ने मौजूद लोगों को खूब गुदगुदाया

सुहानी शाम में कविता प्रेमियों ने जमकर लगाये ठहाके गोड्डा के महिला कॉलेज स्थित इंडोर स्टेडियम में गुरुवार की सुहानी शाम को देश के प्रख्यात कवियों ने और भी खुशनुमा बना दिया. एक के बाद एक व्यंग्य व हास्य कविता लोगों को गुदगुदाते रही. गोड्डा : स्थानीय महिला कॉलेज स्थित इंडोर स्टेडियम में गुरूवार की […]

विज्ञापन

सुहानी शाम में कविता प्रेमियों ने जमकर लगाये ठहाके

गोड्डा के महिला कॉलेज स्थित इंडोर स्टेडियम में गुरुवार की सुहानी शाम को देश के प्रख्यात कवियों ने और भी खुशनुमा बना दिया. एक के बाद एक व्यंग्य व हास्य कविता लोगों को गुदगुदाते रही.
गोड्डा : स्थानीय महिला कॉलेज स्थित इंडोर स्टेडियम में गुरूवार की शाम सात बजे प्रभात खबर की ओर से हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. मौजूद अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप जला कर सम्मेलन का उदघाटन किया. इस विशाल कवि सम्मेलन में मध्य प्रदेश, इलाहाबाद, राजस्थान से आये कवियों में शामिल दिनेश दिग्गज, सरदार मनजीत सिंह, महेंद्र अजनबी, सफलता त्रिपाठी, पदम अलबेला शामिल थे.
ये कवि हंसी के साथ-साथ वो संदेश भी समाज को दे गये जो देश के विकास के लिए कारगर साबित होगा. कवि पद्म अलबेला ने भ्रूण हत्या, महेंद्र अजनबी ने देश में आतंकवाद की बीमारी, फरीदाबाद के सरदार मनजीत सिंह ने महिला सशक्तिकरण को कविता के लब्जों में यूं पेश किया कि दर्शक वाह वाह करते रहे. वहीं दिनेश दिग्गज ने हाल में देश का हजारों करोड़ लेकर फरार हुए विजय माल्या पर ऐसी कविता पेश की कि सभी बेवाक हो गये. दूसरी ओर लखनऊ के सफलता त्रिपाठी ने कविता के लब्जों में प्रेम की परिभाषा पेश करते हुए कहा कि यदि प्रेम का व्याकरण सच ना होता अगर, कृष्ण की याद मेें राधा रोती नहीं.
कवि सम्मेलन के दौरान भगैया के खुबसूरत शिल्क के चादर को कवियों के सम्मान में अपनी भूमिका निभाने वाले साहित्यकार शिव कुमार भगत को भी मोमेंटो दिया गया. मोमेंटों देने वालों में प्रभात खबर परिवार के प्रसार प्रबंधक विकास सिंह व स्थानीय एजेंट अनुप जायसवाल द्वारा दिया गया. इस दौरान कवि सम्मेलन प्रभात खबर की ओर से किये जाने की विस्तार पूर्वक चर्चा संपादक सुशील भारती द्वारा विषय प्रवेश कराते हुए किया. वहीं प्रभात खबर के प्रबंधक बादलचंद्र गोरांय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया. जबकि गोड्डा में हास्य कवि सम्मेलन में लोगों की सहभागिता के लिए निरभ किशोर ने चर्चा की.कार्यक्रम से पहले का मंच संचालन रोशन कुमार झा द्वारा किया गया.
मोमेंटों देकर प्रायोजक को किया सम्मानित
प्रभात खबर की ओर से कार्यक्रम के प्रयोजकों में शामिल मनीष कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, समीर दुबे, सूर्यनारायण हांसदा, अबुल कलाम आजाद कॉलेज के प्राचार्य, संतोष मंडल के रिश्तेदार, ध्यान झा, वेणु चौबे, आशुतोष झा, मुकेश कुमार, कंचन सहाय, शंभु झा तथा राजमहल कॉल परियोजना के प्रतिनिधि, वन विभाग के रामचंद्र पासवान, भारत भारती पब्लिक स्कूल सहित समस्त प्रायोजकों को मोमेंटों देकर सम्मानित किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola