आत्महत्या को परिजन बता रहे साजिश

Published at :16 Mar 2016 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
आत्महत्या को परिजन बता रहे साजिश

रांची के अरगोड़ा थाना में प्रेमी युगल द्वारा विषपान कर आत्महत्या मामले में कई अहम बात सामने आये हैं. मृतक प्रेमी गफ्फार पहले से शादीशुदा है. दो माह पहले पूजा कुमारी के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था. लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. सीएम के पहल के बाद कार्रवाई हुई. गोड्डा/हनवारा : कम ही समय में […]

विज्ञापन

रांची के अरगोड़ा थाना में प्रेमी युगल द्वारा विषपान कर आत्महत्या मामले में कई अहम बात सामने आये हैं. मृतक प्रेमी गफ्फार पहले से शादीशुदा है. दो माह पहले पूजा कुमारी के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था. लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. सीएम के पहल के बाद कार्रवाई हुई.

गोड्डा/हनवारा : कम ही समय में एक दूसरे को दिल दे बैठे गफ्फार व पूजा ने जैसे ही अरगोड़ा थाने में अपनी इहलीला समाप्त की गोड्डा इलाके में यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी. महगामा की भांजपुर की रहने वाली पूजा बसंतराय कॉलेज में इंटर की छात्रा थी. गफ्फार महगामा में एक सीमेंट की दुकान चलाता था. दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे.
दोनों की मौत की खबर के बाद महगामा की पुलिस टीम दोनों के परिवार को रांची ले गयी है. बताया जाता है कि 15 जनवरी को पूजा अपने घर से यह कह कर निकली थी कि वह अपनी बड़ी बहन के घर जा रही है. जबकि गफ्फार यह कह कर निकला था कि वह ईसीएल जा रहा है. जब एक दिन बीत जाने के बाद पूजा घर नहीं आयी तो उसकी मां विमला देवी ने महगामा थाने में बेटी के अपहरण की प्राथमिकी थाना कांड संख्या 06/16 के तहत दर्ज करायी.
पुलिस ने मामले को शायद हल्के में लिया. जांच पड़ताल की गयी लेकिन दोनों में से किसी की टोह लेने में कामयाब नहीं हो सकी. थक कर मां ने सीएम रघुवर दास से सीपी ग्राम के तहत फरियाद लगायी. सीएम ने इसे संज्ञान में लिया और पुलिस पदाधिकारियों को पहल का निर्देश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola