दुर्घटना. मेहरमा के कमरगांवा के पास मंगलवार दोपहर हुई घटना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Mar 2016 5:10 AM (IST)
विज्ञापन

ऑटो पलटने से एक की मौत, आठ घायल जिले में रैश ड्राइविंग के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. इस कारण सड़क दुर्घटना में आये दिन लोग जान गवां रहे हैं. ज्यादातार दुर्घटनाएं तेज रफ्तार के कारण हो रही है. मेहरमा : बलबड्डा थाना क्षेत्र के कमरगावां के पास दोपहर करीब दो बजे अनियंत्रित ऑटो […]
विज्ञापन
ऑटो पलटने से एक की मौत, आठ घायल
जिले में रैश ड्राइविंग के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. इस कारण सड़क दुर्घटना में आये दिन लोग जान गवां रहे हैं. ज्यादातार दुर्घटनाएं तेज रफ्तार के कारण हो रही है.
मेहरमा : बलबड्डा थाना क्षेत्र के कमरगावां के पास दोपहर करीब दो बजे अनियंत्रित ऑटो के पलट जाने से एक की मौत हो गयी. जबकि आठ लोगों की घायल होने की खबर है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोड्डा से मेहरमा जाने के क्रम में ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गययी. बताया जाता है कि चालक ने ऑटो से नियंत्रण खो दिया. इस कारण तेज रफ्तार से चल रही ऑटो खेत में चार पांच पलटनिया मारते हुए गिर गयी. ऑटो में 12 लोग सवार थे.
जिनमें वाजिदपुर निवासी 47 वर्षीय विनोद मंडल की मौत इलाज के लिए भागलपुर जाने के क्रम में रास्ते में हो गयी. जबकि ऑटो के पलटने से श्रीकांत मंडल 55 वर्ष, को गंभीर चोट लगी है. उन्हें इलाज के लिए पहले सीएचसी ले जाया गया. जहां से चिकित्सक ने रेफर कर दिया. वहीं 40 वर्षीय बाबूजी मुर्मू, 50 वर्षीय लक्ष्मण मुर्मू, 05 वर्षीय बेटका सोरेन, 55 वर्षीय जाफर मुर्मू, 60 वर्षीय मरांग हांसदा घायल हो गये.
सभी घायल वाजिदपुर के रहने वाले बताये जाते हैं. वहीं बोरमा के 45 वर्षीय श्यामलाल मंडल, कुमरडीहा की 30 वर्षीय रिंकी देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गयी. इनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद रेफर क र दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




