शॉट सर्किट से 20 हजार पुआल राख
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Mar 2016 5:26 AM (IST)
विज्ञापन

लालपुर गांव में गुरुवार दोपहर हुई घटना ओवरलोडेड ट्रक में फंस कर गिरा बिजली तार दमकल गाड़ी के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू गोड्डा : सदर प्रखंड के मछिया सिमरडा पंचायत के लालपुर गांव में गुरुवार को दोपहर में लगी आग से 20 हजार के पुआल जलकर राख हो गया. शॉट […]
विज्ञापन
लालपुर गांव में गुरुवार दोपहर हुई घटना
ओवरलोडेड ट्रक में फंस कर गिरा बिजली तार
दमकल गाड़ी के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू
गोड्डा : सदर प्रखंड के मछिया सिमरडा पंचायत के लालपुर गांव में गुरुवार को दोपहर में लगी आग से 20 हजार के पुआल जलकर राख हो गया. शॉट सर्किट से आग लगने की बात बतायी गयी. देवेंद्र सिंह के पुआल में आग लगी है. मिली जानकारी के अनुसार आग उस समय लगी जब ओवरलोड ट्रक गोड्डा-बसंतराय मार्ग से गुजर रहा था.
इसी दौरान ट्रक ओवरलोडेड होने से तार फंस गया. तार टूटकर सड़क के नीचे स्थित बहियार में लगे पुआल के पूंज में जा लगी. आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ी पहुंची. तब तक जुटे लोगों ने आग पर काबू पा लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




