सड़क हादसे में युवक घायल, गंभीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Mar 2016 2:49 AM (IST)
विज्ञापन

बैजल मेला देखकर बुधवार सुबह बाइक से लौट रहा था घर सीएचसी में प्राथमिक उपचार कर डाक्टरों ने सदर अस्पताल किया रेफर गोड्डा : सुंदरपहाड़ी प्रखंड के बैजल मेला से मेला देखकर घर लौट रहे आदिवासी युवक जीतराम मुर्मू घायल हो गया. वह तेलडीहा गांव के रहनेवाला बताया जा रहा है. बैजल मेला को देखने […]
विज्ञापन
बैजल मेला देखकर बुधवार सुबह बाइक से लौट रहा था घर
सीएचसी में प्राथमिक उपचार कर डाक्टरों ने सदर अस्पताल किया रेफर
गोड्डा : सुंदरपहाड़ी प्रखंड के बैजल मेला से मेला देखकर घर लौट रहे आदिवासी युवक जीतराम मुर्मू घायल हो गया. वह तेलडीहा गांव के रहनेवाला बताया जा रहा है. बैजल मेला को देखने के लिए मंगलवार को गया था. रातभर मेला में रहने के बाद बुधवार की सुबह गांव के दो दोस्तों के साथ अपनी बाइक से तेलडीहा घर लौटरहा था.
इस क्रम में सुंदरपहाड़ी के टेशोबथान के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल का सुंदरपहाड़ी सीएचसी में इलाज के लिए पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी के चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में डॉ अम्बिका प्रसाद ने अस्पताल में भरती कर इलाज शुरू करा दिया है. उसकी हालत गंभीर बतायी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




