सड़क हादसे में पंचायत सेवक घायल

Published at :02 Mar 2016 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में पंचायत सेवक घायल

गोड्डा-भागलपुर मुख्यमार्ग के सिकटिया के पास हुई घटना अज्ञात ऑटो चालक ने बाइक में ठोकर मार हुआ फरार गोड्डा : गोड्डा-भागलपुर मुख्य मार्ग में सिकटिया के समीप सड़क हादसा में गोड्डा प्रखंड के पंचायत सेवक अभिमन्यु भंडारी (55 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. मिली जानकारी के अनुसार पोड़ैयाहाट के सरवा गांव स्थित […]

विज्ञापन

गोड्डा-भागलपुर मुख्यमार्ग के सिकटिया के पास हुई घटना

अज्ञात ऑटो चालक ने बाइक में ठोकर मार हुआ फरार
गोड्डा : गोड्डा-भागलपुर मुख्य मार्ग में सिकटिया के समीप सड़क हादसा में गोड्डा प्रखंड के पंचायत सेवक अभिमन्यु भंडारी (55 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. मिली जानकारी के अनुसार पोड़ैयाहाट के सरवा गांव स्थित अपने घर से आईटीआइ कॉलेज मार्ग से सिकटिया होकर गोड्डा ब्लॉक हाजरी बनाने बाइक से पंचायत सेवक जा रहे थे. इस क्रम में पंजवारा से गोड्डा की ओर से जा रही तेज रफ्तार से अज्ञात ऑटो ने बाइक में ठोकर मार दी.
ठोकर के बाद बाइक सवार घायल हो गये. परिजनों द्वारा घायल पंचायत सेवक को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया है. पुरुष वार्ड के बेड नंबर बारह पर इलाजरत पंचायत सेवक ने बताया कि वे गोड्डा प्रखंड के देवंधा पंचायत में पंचायत सेवक हैं. गोड्डा प्रखंड हाजरी बनाने जा रहे थे. इस दौरान अज्ञात ऑटो धक्का मार कर भाग गया. पंचायत सेवक को सिर व हाथ में गंभीर चोटेें आयी है. ऑन ड्यूटी चिकित्सक एके झा द्वारा भर्ती कर हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डीके चौधरी को हायर सेंटर रेफर कर दिया.
बाइक से गिरकर मैट्रिक का परीक्षार्थी घायल
महगामा. महगामा के ऊर्जानगर मोड़ के पास बाइक पलटने से मैट्रिक परीक्षार्थी गंभीर रूप से घायल हो गया. बाइक परीक्षार्थी मो सनाउल बाइक चला रहा था. तेजी से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की फिराक मे हादसा हुआ. मो सनाउल का दाहिना पैर टूट गया है. सनाउल को आनन-फानन में इलाज के लिए महगामा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola