गोड्डा-महगामा मार्ग को किया चार घंटे जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Feb 2016 3:12 AM (IST)
विज्ञापन

पूर्व विधायक की पहल के व 20 हजार तत्काल मुआवजे के बाद जाम टूटा बुधवार को रंगमटिया के युवक दिलीप महतो मैजिक की ठोकर से हुआ था घायल 20 हजार रुपया का नगद मुआवजा प्रशासन की ओर से गोड्डा : मुफसिल थाना क्षेत्र के गोड्डा महगामा मुख्य मार्ग को रंगमटिया माली चौक को सैकड़ों की […]
विज्ञापन
पूर्व विधायक की पहल के व 20 हजार तत्काल मुआवजे के बाद जाम टूटा
बुधवार को रंगमटिया के युवक दिलीप महतो मैजिक की ठोकर से हुआ था घायल
20 हजार रुपया का नगद मुआवजा प्रशासन की ओर से
गोड्डा : मुफसिल थाना क्षेत्र के गोड्डा महगामा मुख्य मार्ग को रंगमटिया माली चौक को सैकड़ों की संख्या में उग्र ग्रामीणों ने करीब चार घंटे तक जामकर प्रदर्शन किया है. रंगमटिया गांव के विभीषण महतो के 40 वर्षीय पुत्र दिलीप महतो के बुधवार को शहर के करूणा गेस्ट हाउस के पास मैजिक की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गया था.
गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने सहयोग कर इलाज के लिए देवघर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया था. इस क्रम में ही दिलीप की मौत हो गयी. गुरुवार को देवघर से लाश के रंगमटिया पहुंचते ही ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया. बडी संख्या में ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग महगामा-गोड्डा के मालनी रंगमटिया चौंक को जाम कर दिया. ग्रामीणों की मांग मृतक परिजनों को दो लाख का मुआवजा, इंदिरा आवास तथा वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करने को लेकर था.
सीओ दिवाकर प्रसाद तथा नगर थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो के सड़क जाम स्थल पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीण को समझा रहे थे पर ग्रामीण नहीं माने. ग्रामीण मुआवजे की मांग वरीय पदािधकारी के बुलाने पर अड़े रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




