सरैयाहाट के दो बाइक सवार घायल

Published at :25 Feb 2016 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
सरैयाहाट के दो बाइक सवार घायल

गोड्डा : बुधवार की दोपहर करीब एक बजे कारगिल चौक सरकंडा मुख्य मार्ग में हीरो होंडा शो रूम के करीब अज्ञात बुलेट वाहन के धक्के से सरैयाहाट के रहने वाले बाइक सवार सुभाष मरीक (30 वर्ष) व चिंटु ठाकुर घायल हो गये. दुर्घटना के बाद गश्ती कर रही नगर थाना की पुलिस ने दोनों घायलों […]

विज्ञापन

गोड्डा : बुधवार की दोपहर करीब एक बजे कारगिल चौक सरकंडा मुख्य मार्ग में हीरो होंडा शो रूम के करीब अज्ञात बुलेट वाहन के धक्के से सरैयाहाट के रहने वाले बाइक सवार सुभाष मरीक (30 वर्ष) व चिंटु ठाकुर घायल हो गये. दुर्घटना के बाद गश्ती कर रही नगर थाना की पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.

जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है. एक घायल के पैर में अत्यधिक चोट आयी है. पूछे जाने पर घायलों ने बताया कि वे लोग सरैयाहाट के रहने वाले हैं. हरिपुर गांव जा रहे थे. इस क्रम में अज्ञात बुलेट वाहन धक्का मार कर भाग गया. बताया रिश्तेदारी की बातचीत को लेकर हरिपुर गांव जा रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola