जलजमाव की समस्या से डीसी को कराया अवगत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Feb 2016 5:20 AM (IST)
विज्ञापन

गंदे पानी के निकासी की हो व्यवस्था गोड्डा : नगर पंचायत अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने नपं के वार्ड संख्या तीन मुहल्ले में पानी के निकासी की समस्या से उपायुक्त को अवगत कराया है. नपं अध्यक्ष को भेजे गये आवेदन मे श्री सिंह ने उपायुक्त को अवगत कराते हुये कहा कि उक्त मुहल्ले के लोग […]
विज्ञापन
गंदे पानी के निकासी की हो व्यवस्था
गोड्डा : नगर पंचायत अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने नपं के वार्ड संख्या तीन मुहल्ले में पानी के निकासी की समस्या से उपायुक्त को अवगत कराया है. नपं अध्यक्ष को भेजे गये आवेदन मे श्री सिंह ने उपायुक्त को अवगत कराते हुये कहा कि उक्त मुहल्ले के लोग गंदे पानी का निकास नहीं होने के कारण परेशान हैं तथा वार्ड में गंदे पानी के जमाव के कारण महामारी फैलने की आशंका है.
श्री सिंह ने आवेदन के माध्यम से यह भी बताया कि योजना के समाधान के लिए संपन्न जिला योजना समिति की बैठक में मामले को प्रमुखता से रखा गया था. जिसके समाधान के लिए आश्वासन दिया गया था. लेकिन अब तक इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं हो पायी है. बताया कि आने वाले दिनों में लोगों को गंदे पानी के निकास के लिए और भी परेशानी झेलनी पड़ सकती है. इस दिशा में अवगत कराते हुये ध्यान देने की मांग उपायुक्त से की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




