बोआरीजोर में नाबालिग से दुष्कर्म, हालत गंभीर

Published at :20 Feb 2016 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
बोआरीजोर में नाबालिग से दुष्कर्म, हालत गंभीर

गोड्डा : बोआरीजोर थाना क्षेत्र के बड़ा अमरपुर गांव की 12 वर्षीय नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ गांव के ही एक युवक पलटन किस्कू (26) ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना देर शाम की बतायी जा रही है. आरोपित ने पीड़िता को जबरन उठाकर बहियार ले जाकर हवस का शिकार बनाया […]

विज्ञापन
गोड्डा : बोआरीजोर थाना क्षेत्र के बड़ा अमरपुर गांव की 12 वर्षीय नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ गांव के ही एक युवक पलटन किस्कू (26) ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना देर शाम की बतायी जा रही है. आरोपित ने पीड़िता को जबरन उठाकर बहियार ले जाकर हवस का शिकार बनाया है. इससे पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है.
सदर अस्पताल गोड्डा में गंभीर हालत में पीड़िता को भर्ती कराया गया है. ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर डीके चौधरी द्वारा इलाज किया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही जिला परिषद सदस्य घनश्याम यादव और झामुमो जिलाध्यक्ष राजेश मंडल ने अस्पताल पहुंचकर इलाज करने संबंधी डाक्टरों को निर्देश दिया है. घटना की जानकारी बोआरीजोर थाना को दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola