हैवी ब्लास्ट से घर क्षतिग्रस्त

बोआरीजोर : शुक्रवार व शनिवार को हैवी ब्लास्टिंग होने से लोहंडिया बाजार निवासी कमल किशोर गुप्ता का घर क्षतिग्रस्त हो गया है. गृहस्वामी ने बताया कि दीवार में कई जगह दरारें आ गयी है. छत से मलवा गिर रहा है. मलवा गिरने से गृह स्वामी जख्मी हो गया. क्या कहते हैं ग्रामीण ग्रामीण रमेश गुप्ता, […]
बोआरीजोर : शुक्रवार व शनिवार को हैवी ब्लास्टिंग होने से लोहंडिया बाजार निवासी कमल किशोर गुप्ता का घर क्षतिग्रस्त हो गया है. गृहस्वामी ने बताया कि दीवार में कई जगह दरारें आ गयी है. छत से मलवा गिर रहा है. मलवा गिरने से गृह स्वामी जख्मी हो गया.
क्या कहते हैं ग्रामीण
ग्रामीण रमेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, कुंदन गुप्ता, बबलू गुप्ता, गुड्डू भगत आदि ने कहा कि इसीएल खादान क्षेत्र में लगातार हैवी ब्लास्टिंग के कारण लोहंडिया बाजार के ग्रामीण दहशत में हैं. घरों को क्षति हो रही है. इधर खतरा बना हुआ है. ग्रामीणों ने इसीएल प्रबंधन से हैवी ब्लास्टिंग पर रोक लगाने की मांग की है.
क्या कहते हैं ब्लास्टिंग इंचार्ज
ब्लास्टिंग इंचार्ज भीसी सिंह ने कहा कि ब्लास्टिंग से जो क्षति हुई है, उसका मुआवजा प्रभावित परिवार को दिया जायेगा. साथ ही ब्लास्टिंग की क्षमता में संतुलन रखा जायेगा.
आश्वासन के बाद भी जारी है ब्लास्टिंग
लोहंडिया बाजार व लोहंडिया बस्ती के ग्रामीणों ने इसीएल परियोजना प्रबंधक व पदाधिकारी के साथ कई बार बैठक कर हैवी ब्लास्टिंग पर रोक लगाने की मांग की थी. ग्रामीणों द्वारा पत्र लिख कर ब्लास्टिंग पर रोक लगाने की मांग की है.
नवंबर के पहले सप्ताह लोहंडिया बाजार के ग्रामीणों ने प्रबंधक के समक्ष हैवी ब्लास्टिंग पर रोक की मांग की थी. प्रबंधक की ओर से इस बात का ग्रामीणों को आश्वासन भी दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










