???::??? ????? ??????? ?? ??????? ??? ???? ?? ????

Published at :30 Nov 2015 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
???::??? ????? ??????? ?? ??????? ??? ???? ?? ????

ओके::डोर स्टेप डिलेवरी की खामियां दूर करने की मांग फ्लैग-पोड़ैयाहाट के जविप्र डीलरों ने डीएसओ को सौंपा ज्ञापन–समस्या का सामाधान नहीं होने पर अनाज का उठाव नहीं करने की चेतावनीतसवीर: 14 जुटे डीलर एमओ कार्यालय के समीप जानकारी देतेप्रतिनिधि, पोड़ैयाहाटपोड़ैयाहाट के जन वितरण प्रणाली के डीलरों ने सोमवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी के नाम ज्ञापन […]

विज्ञापन

ओके::डोर स्टेप डिलेवरी की खामियां दूर करने की मांग फ्लैग-पोड़ैयाहाट के जविप्र डीलरों ने डीएसओ को सौंपा ज्ञापन–समस्या का सामाधान नहीं होने पर अनाज का उठाव नहीं करने की चेतावनीतसवीर: 14 जुटे डीलर एमओ कार्यालय के समीप जानकारी देतेप्रतिनिधि, पोड़ैयाहाटपोड़ैयाहाट के जन वितरण प्रणाली के डीलरों ने सोमवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर अनाज की डिलेवरी में उत्पन्न खामियों को दूर करने की मांग की. डीलरों ने दिये गये ज्ञापन में बताया है कि जविप्र के डोर स्टेप डिलेवरी अनाज वितरण प्रणाली में कई खामियां है. उनका कहना है कि डोर स्टेप डिलेवरी के तहत डीलरों को पहुंचाये जाने वाले अनाज की माप कम होती है. जिसके कारण कार्डधारियों को डीलरों की ओर से कम अनाज मुहैया कराना पड़ता है. यदि सही ढंग से डीलरों तक अनाज पहुंचेगा तो कार्डधारकों को परेशानी नहीं होगी और डीलरों को खरी-खोटी नहीं सुननी पड़ेगी. बताया कि यदि अगले माह से अनाज वितरण प्रणाली के खामियों में सुधार नहीं होता है तो एक दिसंबर से ही प्रखंड के डीलर अनाज का उठाव बंद कर देंगे. डीलरों का कहना था कि बोरियो में दो से तीन किलो कम अनाज मुहैया कराया जाता है. इसके कारण डीलरों को कार्डधारकों के विरोध का सामना करना पड़ता है. इस दौरान जविप्र के डीलर विजय यादव, मोतीराम दास, अनंत राम ठाकुर, सुनील साह, प्रमोद भगत, बिंदु देवी, उमेश भगत, दिवाकर यादव, पंकज कुमार झा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola