एसडीओ और बीडीओ ने डिजिटल जनगणना के महत्व पर जताया जोर

Published by :SANJEET KUMAR
Published at :27 Apr 2026 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ और बीडीओ ने डिजिटल जनगणना के महत्व पर जताया जोर

पथरगामा में जनगणना 2027 के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

विज्ञापन

पथरगामा प्रखंड विकास कार्यालय सभागार में सोमवार को जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ गोड्डा एसडीओ बैजनाथ उरांव और पथरगामा बीडीओ सह सीओ नितेश कुमार गौतम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. एसडीओ बैजनाथ उरांव ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें दो बैच अलग-अलग कमरों में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. उन्होंने पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के निर्माण और उनके प्रभावी क्रियान्वयन का आधार होते हैं. बीडीओ सह सीओ नितेश कुमार गौतम ने बताया कि यह भारत की सोलहवीं और स्वतंत्र भारत की आठवीं जनगणना है. उन्होंने कहा कि यह पहली बार होगा जब जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संपन्न करायी जाएगी, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सटीक और तेज होगी. प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से संबंधित तकनीकी पहलू, कार्यप्रणाली और आवश्यक जानकारी विस्तारपूर्वक दी गयी. मौके पर प्रखंड के कर्मी और शिक्षक प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola