पोड़ैयाहाट बच्चों के झगड़े में दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर दर्ज करायी शिकायत
पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के मचखार गांव में बच्चों के मामूली झगड़े ने विवाद का रूप ले लिया। बात इतनी बढ़ गयी कि दो पक्ष आपस में भिड़ गये और मारपीट हो गयी. इस घटना में दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति घायल हो गये. घटना में अशोक यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. उनके सिर में चोट आयी है. परिजनों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पोड़ैयाहाट में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार अशोक के सिर पर टांके लगे हैं, लेकिन उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. वहीं, दूसरे पक्ष के प्रकाश यादव की मां को भी मारपीट में चोट आयी. उनके हाथ में जख्म हुआ है. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया. घटना के बाद दोनों पक्ष पोड़ैयाहाट थाना पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया. अशोक यादव के पक्ष ने मारपीट का आरोप लगाया, जबकि प्रकाश यादव के पक्ष ने गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है. थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि बच्चों के आपसी विवाद में बड़ों के बीच मारपीट हुई. दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हो गये हैं. घायलों का मेडिकल कराया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




