पंचम वेतनमान में हो एरियर का भुगतान

Updated at :14 Nov 2013 2:23 AM
विज्ञापन
पंचम वेतनमान में हो एरियर का भुगतान

सफल बच्चे हुए पुरस्कृत गोड्डा : शहर के बाल विकास विद्यालय परिसर में स्थापना दिवस के मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन विद्यालय सचिव नगर अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने किया. श्री सिंह ने शिक्षकों को कहा कि खेल के साथ साथ बच्चों में अच्छा संस्कार देने का प्रयास करें. सबके […]

विज्ञापन

सफल बच्चे हुए पुरस्कृत

गोड्डा : शहर के बाल विकास विद्यालय परिसर में स्थापना दिवस के मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन विद्यालय सचिव नगर अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने किया.

श्री सिंह ने शिक्षकों को कहा कि खेल के साथ साथ बच्चों में अच्छा संस्कार देने का प्रयास करें. सबके प्रयास से विद्यालय आगे बढ़ रहा है. उन्होंने बच्चों से कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद भी जरूरी है.

एसडीओ ने बांटे पुरस्कार

एसडीओ गौरांग महतो द्वारा सफल बच्चो के बीच पुरस्कार बांटा गया. श्री महतो ने कहा कि बच्चों के हाथ में राष्ट्र का भविष्य है. इस युग में खेल एक प्रतिचिंह के रूप में उभरा है. राज्य के खिलाड़ी देश के लिए खेल रहें है. इस विद्यालय उप सचिव संजय कुमार सिंह, बार एसोसिएशन अध्यक्ष देवेंद्र सिंह द्वारा भी बच्चों के बीच अपनी बातों को रखा गया.

इन्हें मिला पुरस्कार

खेल के 50 मी दौड़ बालिका वर्ग में शालेहा प्रवीण, समीक्षा कुमारी, मुमताज प्रवीण, बालक वर्ग में राहुल कुमार शर्मा, राहुल कुमार, विवेक कुमार, 100 मी दौड़ में वैष्णवी कुमारी, गौरी नारायणी, रूकसाना खातून, बालक वर्ग में मनीष कुमार, प्रीतम कुमार, राहुल आनंद, 200 मी बालक दौड़ में शिवम कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, सौरभ कुमार, स्लो साइकिल बालक रेस में शमसेर आलम, नूर आलम, हीरा कुमार साह, म्यूजिकल चेयर रेस में पूजा सिंह, चंदा सिंह, दीपिका सिंह आदि.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola