दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे शिक्षक

गोड्डा : जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के सामने शिक्षकों की भूख हड़ताल दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही. दूसरे दिन क्रमिक भूख हड़ताल का नेतृत्व संयोजक इश्वर हेंब्रम ने किया. उन्होंने कहा कि सभी ग्रेडों की प्रोन्नति लंबित रहना, शिक्षा के गुणात्मक सुधार में महा बाधक के समान है. प्रोन्नति नहीं मिलने से विद्यालयों […]
गोड्डा : जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के सामने शिक्षकों की भूख हड़ताल दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही. दूसरे दिन क्रमिक भूख हड़ताल का नेतृत्व संयोजक इश्वर हेंब्रम ने किया. उन्होंने कहा कि सभी ग्रेडों की प्रोन्नति लंबित रहना, शिक्षा के गुणात्मक सुधार में महा बाधक के समान है. प्रोन्नति नहीं मिलने से विद्यालयों को विषयवार शिक्षक नहीं मिल पाता है.
योग्य शिक्षकों को पढ़ाने का मौका नहीं मिल पाता है. गरीब बच्चे गुणात्मक शिक्षा से वंचित रह जाते हैं. शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यो में लगा दिया जाता है. वहीं, प्राथमिक शिक्षा समन्वय समिति अध्यक्ष चक्रधर यादव ने कहा कि शिक्षकों की प्रोन्नति की मांग जायज है.
प्रोन्नति मिलने तक शिक्षकों का आंदोलन जारी रहेगा. 18 नवंबर से प्रस्तावित आमरण अनशन में जिले के शिक्षक शिक्षिकाएं हिस्सा लेगी. समिति के सदस्य शिव प्रसाद भगत ने कहा कि राष्ट्रीय कार्य जैसे चुनाव, मतदाता सूची का निर्माण, भवन निर्माण कार्य को लेकर शिक्षकों पर ही पूर्ण विश्वास जताया जाता है. जबकि जिले में विभाग व प्रशासनिक पदाधिकारी द्वारा शिक्षकों के मान सम्मान पर कुठाराघात किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










