इसीएल कर रहा न्यायालय के आदेश की अनदेखी

Updated at :13 Nov 2013 4:54 AM
विज्ञापन
इसीएल कर रहा न्यायालय के आदेश की अनदेखी

गोड्डा : इसीएल प्रबंधन के अधीन ललमटिया आइटीआइ के प्रशिक्षणार्थियों के साथ इसीएल के वादा खिलाफी के विरोध में मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला. आवेदन देने पहुंचे प्रशिक्षणार्थियों ने बताया कि मिनी आइटीआइ ललमटिया के द्वारा विभिन्न ग्रेडों का प्रशिक्षण दिया जाता है. प्रशिक्षण के बाद दिये गये डिग्री में माईंस शब्द को […]

विज्ञापन

गोड्डा : इसीएल प्रबंधन के अधीन ललमटिया आइटीआइ के प्रशिक्षणार्थियों के साथ इसीएल के वादा खिलाफी के विरोध में मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला. आवेदन देने पहुंचे प्रशिक्षणार्थियों ने बताया कि मिनी आइटीआइ ललमटिया के द्वारा विभिन्न ग्रेडों का प्रशिक्षण दिया जाता है.

प्रशिक्षण के बाद दिये गये डिग्री में माईंस शब्द को जोड़ा जाता है. यहां तक की उक्त संस्थान के रखरखाव का खर्च एवं छात्रों का नामांकन,पाठयक्रम एवं प्रशिक्षण का कार्यक्रम का संचालन राजमहल परियोजना के सहयोग से ही आज 30 वर्षो से होता आ रहा है.

छात्रों द्वारा यह भी बताया गया है कि खुद इसीएल ही प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों को दक्ष बना रहा है पर उन छात्रों को अपने यहां नियोजित करने में आनाकानी कर रहा है.

हाईकोर्ट के आदेश का नहीं हो रहा है अनुपालन

यहां तक की जब इन छात्रों ने इसीएल की मनमानी को लेकर हाइकोर्ट का दरवाजा ठकठकाया तो माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 31 जुलाई एवं एक अगस्त को इसीएल के उपमुख्य कार्मिक प्रबंधक को पत्र भेजकर सभी 18 प्रशिक्षाणार्थियों को नियुक्त करने का आदेश दिया था. पर आज तक उनके आदेश का अनुपालन नहीं किया गया. छात्रों में इस बात को लेकर दिन प्रतिदिन आक्रोश बढ़ रहा है .

मौके पर प्रशिक्षणार्थी एतवारी मुमरू,प्रबोध सोरेन, राजेंद्र पंडित, धर्मदेव रविदास, मनोज कुमार दास, दिलीप कुमार रविदास, कुर्बान अंसारी, रोबिन भारती, नरेंद्र कुमार, श्रीनाथ ब्रहम, मो मोजाहिद आदि मुख्य रूप से शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola