आठ घंटे कोयलावाहक ट्रेन ट्रैक किया जाम

Updated at :13 Nov 2013 4:53 AM
विज्ञापन
आठ घंटे कोयलावाहक ट्रेन ट्रैक किया जाम

महगामा : महगामा के दीयोजारी केबीन के पास एनटीपीसी के सेक्शन पांच के कामगारों ने रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया. चार सूत्री मांगों के आलोक में कामगारों द्वारा आठ घंटे के बाद शाम पांच बजे तक जाम हटा. कामगारों ने समय पर वेतन का भुगतान, रेलवे ट्रैक से जुड़े समानों की मांग, पीएम सीट […]

विज्ञापन

महगामा : महगामा के दीयोजारी केबीन के पास एनटीपीसी के सेक्शन पांच के कामगारों ने रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया. चार सूत्री मांगों के आलोक में कामगारों द्वारा आठ घंटे के बाद शाम पांच बजे तक जाम हटा.

कामगारों ने समय पर वेतन का भुगतान, रेलवे ट्रैक से जुड़े समानों की मांग, पीएम सीट में नोमीनी का नाम दिये जाने, भुगतान के साथ राष्ट्रीय छुट्टी, केंद्रीय कर्मियों के समानों सुविधा आदि की मांग की गयी. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे इशाक अहमद व भुविस्थापित संघ के किशोरी मरांडी ने कहा कि एनटीपीसी कामगारों की मांग को लेकर गंभीर नहीं है. कर्मी ठगे जा रहे है.

किसी को भी केंद्रीय वेतनमान का लाभ नहीं मिल रहा है. मौके पर पहुंचकर क्षेत्रीय अभियंता पीके सरकार ने लापरवाही का ठीकरा ठेकेदार पर मढ़ते हुए कहा कि ठेकेदार समय पर भुगतान नहीं कर रहे है. तीन दिन के अंदर कामगारों का भुगतान किया जायेगा. साथ ही समय पर मांग को पुरा किया जायेगा. कामगारों में आजाद अंसारी, गुलाम अंसारी,अनिल महतो, ताराचंद शर्मा, सुनील मरांडी, अनिल मुमरू आदि शािमल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola