मिले मुआवजा, तभी होगा काम

भू–विस्थपितों ने किया बोआरीजोर बाइपास जाम, कहा बोआरीजोर : मुआवजा की मांग को लेकर बोआरीजोर के बड़ा भोड़ाय पंचायत के पहाड़पुर चरणटोला के भू–विस्थापितों ने बोआरीजोर बाइपास मार्ग को तीन घंटे तक जाम कर दिया. जाम कर रहे लोगों ने बताया कि जमीन का अधिग्रहण करने के बाद भी इसीएल ने आज तक मुआवजा का […]
भू–विस्थपितों ने किया बोआरीजोर बाइपास जाम, कहा
बोआरीजोर : मुआवजा की मांग को लेकर बोआरीजोर के बड़ा भोड़ाय पंचायत के पहाड़पुर चरणटोला के भू–विस्थापितों ने बोआरीजोर बाइपास मार्ग को तीन घंटे तक जाम कर दिया.
जाम कर रहे लोगों ने बताया कि जमीन का अधिग्रहण करने के बाद भी इसीएल ने आज तक मुआवजा का भुगतान नहीं किया है और इसीएल मनमानी करते हुए जमीनी का समतलीकरण करने में लगी है. ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए गुरुवार को सड़क जाम कर दिया.
इसके बाद इसीएल प्रबंधन से पहले विस्थपितों को मुआवजा, नौकरी देने की मांग की. मांग पूरी होने के बाद ही इसीएल को कार्य करने देने का निर्णय लिया गया. मौके पर रंजन मालतो, सूर्या मालतो, मनील मालतो, बेगरो मालतो, चंपा मालतो आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










