चेक काटने से जुड़ा मामला पकड़ा तूल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Oct 2015 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता ने ठेकेदार पर लगाया जान मारने का आरोप गोड्डा : भवन निर्माण विभाग के प्रभारी कार्यपालक अभियंता अंबर कुमार अखोरी ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर विभाग के संवेदक दुर्गा सिंह पर पिस्टल दिखाकर जान से मारने का आरोप लगाया. हालांकि बताया जाता है कि हंगामा के बाद देर […]
विज्ञापन
भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता ने ठेकेदार पर लगाया जान मारने का आरोप
गोड्डा : भवन निर्माण विभाग के प्रभारी कार्यपालक अभियंता अंबर कुमार अखोरी ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर विभाग के संवेदक दुर्गा सिंह पर पिस्टल दिखाकर जान से मारने का आरोप लगाया.
हालांकि बताया जाता है कि हंगामा के बाद देर शाम दोनों पक्षों के बीच समझौता कर लिया गया. थाना में आवेदन देने के बाद पुलिस गतिशील हो गयी. लेकिन वास्तविक कारणों की जांच व जानकारी के बाद कांड दर्ज नहीं हो सका. शाम तक दोनों पक्षों में समझौता कर लिया गया. जानकारी के अनुसार देवघर में पदस्थापित भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अंबर कुमार अखोरी गोड्डा में करीब एक माह से प्रभार में थे.
बुधवार को वह कार्यालय में थे. इसी दौरान विभाग के संवेदक अपने विभिन्न कार्य के भुगतान को लेकर कार्यालय पहुंचा था. इसी क्रम में दोनों के बीच चेक काटने को लेकर विवाद हुआ. कार्यपालक अभियंता ने आरोप लगाया कि इसी दौरान संवेदक ने पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी दी. इस बाबत कार्यपालक अभियंता ने थाना में आवेदन दिया है.
क्या है मामला
बताया जाता है कि संवेदक दुर्गा सिंह द्वारा कई योजनाओं के भुगतान को लेकर एक माह से कार्यपालक अभियंता के आगे-पीछे कर रहा था. अभियंता के देवघर रहने के कारण चेक भुगतान का काम नहीं हो रहा था. हालांकि कार्यालय सूत्रों ने बताया कि दोनों के बीच चेक काटने को लेकर बात नहीं बन पायी. इसी कारण मामला बिगड़ गया. हंगामा के बाद दोनों और के लोगों ने पहल कर देर शाम नगर थाना में दोनों के बीच समझौता कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










