ऑडिशन में बिखेरा जलवा

Published at :28 Oct 2015 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
ऑडिशन में बिखेरा जलवा

गोड्डा : स्थानीय महिला काॅलेज के इंडोर स्टेडियम में मंगलवार की शाम गीत संगीत का आॅडीशन लिया गया. जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम द्धितीय व त्रितीय स्थान के चयन को लेकर आॅडीशन के दौरान लड़के तथा लड़कियों ने स्थानीय गीत , फोक गीत तथा देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति की. कार्यक्रम के दौरान मुख्य […]

विज्ञापन
गोड्डा : स्थानीय महिला काॅलेज के इंडोर स्टेडियम में मंगलवार की शाम गीत संगीत का आॅडीशन लिया गया. जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम द्धितीय व त्रितीय स्थान के चयन को लेकर आॅडीशन के दौरान लड़के तथा लड़कियों ने स्थानीय गीत , फोक गीत तथा देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति की.
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से महिला सामाक्ष्या की बच्चियों के अलावा अंकिता दूवे, सुनीति कुमारी, अंकुर, रश्मि रानी, निशा भारती, लक्ष्मी कुमारी, एलिया हांसदा, आकांक्षा कुमारी, सोहब आलम, निलेश कुमार, विशाल जीत, जूही वत्स, अग्रीता , प्रिया मुर्मू, जेम्स आदि ने अपने सधे स्वर में गीत संगीत की प्रस्तुति की. ऑडीशन के दौरान मुख्य चयनकर्ता मनीष सिंह, सहयोगी शिवेंद्र झा, के अलावा वाद्य यंत्र पर विश्वजीत कुमार, प्रदीप कुमार तथा पुटुल झा एवं एम के महेश द्वारा संगत दिया गया.
बेलवा के पात तथा बलमजी मोहें जैसे गीत से बच्चें ने झुमाया
बच्चों में अंकिता दुबे ने होश बालों को गजल, बेलवा के पात में उगेला सूरज लक्ष्मी व बलमजी मोहें…, अग्रीता के साथ कभी राम बनके कभी शाम बने की प्रस्तुति कर लोगों को झुमाया.
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला संयोजक सुरजीत झा ने बताया कि 5 से 8 नवंबर को रांची में जिला से चयनित नृत्य, संगीत तथा नाटक के प्रथम द्वितीय व त्रितीय श्रेणी में आगे कलाकरों की प्रस्तुति होगी. उनमें से प्रथम से त्रितीय तक के चयन के बाद 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर खुले मंच पर कार्यक्रम को प्रस्तुत करेंगें. ऐसे कलाकरों को सरकार की ओर से सम्मानित किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola