हादसे में युवक की मौत, जाम

शिकारीपाड़ा : दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर नगलभांगा गांव के पास मंगलवार को ट्रक की चपेट में आकर एक युवकी की मौत हो गई. हादसे में मरा 31 वर्षीय युवक बाइक पर सवार था, जो चिप्स लदे ट्रक (डब्ल्यू बी 25 डी 4669) की चपेट में आ गया. दुर्घटना में मारे गये युवक की पहचान शिकारीपाड़ा […]
शिकारीपाड़ा : दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर नगलभांगा गांव के पास मंगलवार को ट्रक की चपेट में आकर एक युवकी की मौत हो गई. हादसे में मरा 31 वर्षीय युवक बाइक पर सवार था, जो चिप्स लदे ट्रक (डब्ल्यू बी 25 डी 4669) की चपेट में आ गया. दुर्घटना में मारे गये युवक की पहचान शिकारीपाड़ा के कुम्हारपाड़ा निवासी गणपति पाल के रूप में हुई है. प्रत्यदर्शियों के मुताबिक गणपति पाल सरसडंगाल की ओर जा रहा था, तभी सरसडंगाल की ओर आ रहे उक्त ट्रक की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
इस घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने मुख्य पथ को जाम कर दिया. ग्रामीणों ने सड़क को करीब पांच घंटे तक जाम रखा, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर शिकारीपाड़ा थाना पुलिस व सीओ के प्रतिनिधि व पुलिस पदाधिकारी पहुंच कर लोगों को समझा बुझाकर तथा 10 हजार रूपये का चेक देकर जाम हटवाया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










