दिल्ली से घर लौटा युवक गंभीर बीमारी की चपेट में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Oct 2015 7:42 AM (IST)
विज्ञापन

प्राथमिक इलाज के बाद किया रेफर रक्त की कमी, प्लेटलेट्स कम संभावित डेंगू होने की आशंका गोड्डा नगर. पथरगामा प्रखंड के चनाइचक गांव का रहने वाला युवक गंभीर बीमारियों से पीड़ित है. सोमवार को दिल्ली से मजदूरी कर लौटा 18 वर्षीय युवक नितेश कुमार चार माह से दिल्ली में मजदूरी करता है. दुर्गा पूजा पर्व […]
विज्ञापन
प्राथमिक इलाज के बाद किया रेफर
रक्त की कमी, प्लेटलेट्स कम
संभावित डेंगू होने की आशंका
गोड्डा नगर. पथरगामा प्रखंड के चनाइचक गांव का रहने वाला युवक गंभीर बीमारियों से पीड़ित है. सोमवार को दिल्ली से मजदूरी कर लौटा 18 वर्षीय युवक नितेश कुमार चार माह से दिल्ली में मजदूरी करता है.
दुर्गा पूजा पर्व मनाने के लिए घर आया है. सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज व जांच में युवक के शरीर में मात्र नौ ग्राम रक्त पाया गया. युवक हैवी टाइफाइड से ग्रसित है. इसके अलावा युवक का प्लेटलेट्स 54-55 हजार तक है. संभावित डेंगू होने की आशंका जतायी जा रही है. युवक का ब्लड ग्रुप ओ पोजेटिव है. रक्त की कमी के कारण युवक जिंदगी व मौत से जूझ रहा है.
सोमवार को ही युवक को सदर अस्पताल में इलाज के लिये भरती कराया गया. रक्त की काफी कमी व हैवी टाइफाइड व प्लेटलेस्ट कम होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है. परिजन रक्त चढ़ाने के लिये युवक को भागलपुर ले गये हैं.
– मुकेश कुमार, मैनेजर, सदर अस्पताल.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










