जिला बार संघ ने एसपी से की कार्रवाई करने की मांग

Published at :08 Oct 2015 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
जिला बार संघ ने एसपी से की कार्रवाई करने की मांग

गोड्डा : गोड्डा कोर्ट के अधिवक्ता सह नगर पंचायत के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह के साथ दुर्व्यवहार मामले ने तूल पकड़ लिया है. गत दिनों शहर के मुख्य बाजार काली मंदिर के पास नाला निर्माण के दौरान बिचौलिया दीपक साह द्वारा श्री सिंह के साथ दुर्व्यवहार किया था. जिसपर बुधवार को जिला बार संघ के […]

विज्ञापन
गोड्डा : गोड्डा कोर्ट के अधिवक्ता सह नगर पंचायत के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह के साथ दुर्व्यवहार मामले ने तूल पकड़ लिया है. गत दिनों शहर के मुख्य बाजार काली मंदिर के पास नाला निर्माण के दौरान बिचौलिया दीपक साह द्वारा श्री सिंह के साथ दुर्व्यवहार किया था. जिसपर बुधवार को जिला बार संघ के अधिवक्ताओं ने पुलिस कप्तान से मिल कर एक ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की.
जिला बार संघ अध्यक्ष सुशील कुमार झा के नेतृत्व में सभी अधिवक्ताओं ने नगर अध्यक्ष के समर्थन में उतर कर ऐसे असामाजिक तत्वों पर अविलंब कार्रवाई करने की बात कही. एसपी से मिलने गये अध्यक्ष श्री झा के अलावा महासचिव योगेश चंद्र झा, बार काउंसिल सदस्य धर्मेंद्र नारायण, अधिवक्ता संजय कुमार, प्रमोद शर्मा, कमल कुमार झा, सर्वजीत झा, अबुल कलाम आजाद आदि अधिवक्ता शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola