बीडीओ ने दर्जनों बूथों का किया भौतिक सत्यापन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Oct 2015 8:37 AM (IST)
विज्ञापन

महगामा : पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गयी है. बीडीओ तेजी से निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये टास्क को पूरा करने में जुट गये हैं. इस कड़ी को लेकर ही सोमवार को बीडीओ उदय कुमार ने प्रखंड के दर्जनों बूथों का निरीक्षण किया. उनके साथ प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ध्रुवल कुमार […]
विज्ञापन
महगामा : पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गयी है. बीडीओ तेजी से निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये टास्क को पूरा करने में जुट गये हैं. इस कड़ी को लेकर ही सोमवार को बीडीओ उदय कुमार ने प्रखंड के दर्जनों बूथों का निरीक्षण किया. उनके साथ प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ध्रुवल कुमार मंडल भी थे.
बीडीओ ने प्रखंड के महगामा दक्षिणी व वसुआ पंचायत के बूथ संख्या 329, 330 से 339 बूथों का निरीक्षण किया. इस दौरान बीडीओ ने कहा कि बूथों पर मतदाताओं को सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जायेगी. विकलांग मतदाताओं के लिये रैंप का निर्माण कराया जायेगा. वहीं बूथों पर लाइट व पानी की व्यवस्था की जा रही है. मालूम हो कि प्रखंड में कुल बूथों की संख्या 395 है. सभी बूथों का निरीक्षण किया जा रहा है. बताया कि अन्य बूथों का निरीक्षण कर बचे कार्यों को तेजी से निबटाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










