सड़क किनारे मिला शव, हत्या की आशंका

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के अमरपुर पुलिया से सटे सड़क के किनारे पंदाहा निवासी अशोक कुमार साह के शव को पुलिस ने उद्धार किया है. घटना मंगलवार देर रात की है. उसकी मोटरसाइकिल भी सड़क के किनारे पायी गयी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि मृतक […]
गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के अमरपुर पुलिया से सटे सड़क के किनारे पंदाहा निवासी अशोक कुमार साह के शव को पुलिस ने उद्धार किया है. घटना मंगलवार देर रात की है. उसकी मोटरसाइकिल भी सड़क के किनारे पायी गयी है.
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर जख्म के निशान पाये गये हैं. सिर व बायें हाथ–पैर पर भी चोटें आयी हैं. इस घटना की सूचना मिलते ही उसके परिवार में मातम फैल गया.
उसकी मां का रोते–रोते बूरा हाल हो गया. मृतक अशोक साह के पिता राजेंद्र साह ने इस मामले में हत्या की आशंका जाहिर की है. उन्होंने कहा कि उनका बेटा अपने चाचा व जीजा को गांव से छोड़ कर लौट रहा था. उसके पास 30 हजार रुपये व मोबाइल फोन था, संभवत: लूट के लिए ही हत्या की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










