आंधी व बारिश से 18 घर गिरे

Updated at :16 Oct 2013 4:49 AM
विज्ञापन
आंधी व बारिश से 18 घर गिरे

गोड्डा : चक्रवाती तूफान ‘फैलिन’ का असर जिले में भी देखा गया. दो दिनों तक तेज आंधी व बारिश से जिले के विभिन्न प्रखंडों में 18 घर क्षतिग्रस्त हो गये. वहीं कई पेड़ उखड़ गये हैं. बोआरजोर, मेहरमा, बसंतराय में मिट्टी का घर धंस जाने से गरीबों का आशियाना उजड़ गया है. आंधी व बारिश […]

विज्ञापन

गोड्डा : चक्रवाती तूफान फैलिन का असर जिले में भी देखा गया. दो दिनों तक तेज आंधी बारिश से जिले के विभिन्न प्रखंडों में 18 घर क्षतिग्रस्त हो गये. वहीं कई पेड़ उखड़ गये हैं. बोआरजोर, मेहरमा, बसंतराय में मिट्टी का घर धंस जाने से गरीबों का आशियाना उजड़ गया है.

आंधी बारिश के कारण दुर्गा पूजा की नवमी दशमी को लोग अपने घरों से नहीं निकाले. इससे पूजापंडालों में इक्कादुक्का लोग ही देखे गये. हालांकि पूजा कमेटी के सदस्य पंडालों में जमे रहे.

करंट से पांच मवेशी मरे : बसंतराय प्रखंड के कदमा पंचायत के मेदिनीचक गांव में तेज हवा के कारण तार टूट कर गिर जाने से गोहाल में बंधे पांच मवेशी करंट की चपेट आने से मर गये. मवेशी गांव के धुमनी राय के थे. मुखिया अमृता किस्कू ने राहत के रूप में मवेशी पालक को तत्काल पांच हजार की सहायता राशि दी है. बीडीओ अमित बेसरा ने भी मुआवजा राशि देने का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola