बाइक के धक्के से सेवानिवृत्त शिक्षक घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Aug 2015 3:08 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा नगर. नगर थाना क्षेत्र के डीआरडीए चौक के पास बाइक के धक्के से सेवानिवृत्त शिक्षक सिंहेश्वर मेहरा घायल हो गये. जानकारी के अनुसार पथरगामा प्रखंड के लोगांय गांव अपने घर से शिक्षक श्री महतो आवश्यक कार्य से गोड्डा ट्रेजरी जा रहे थे. बस स्टैंड पर बस से उतरने के बाद पैदल जाने के क्रम […]
विज्ञापन
गोड्डा नगर. नगर थाना क्षेत्र के डीआरडीए चौक के पास बाइक के धक्के से सेवानिवृत्त शिक्षक सिंहेश्वर मेहरा घायल हो गये. जानकारी के अनुसार पथरगामा प्रखंड के लोगांय गांव अपने घर से शिक्षक श्री महतो आवश्यक कार्य से गोड्डा ट्रेजरी जा रहे थे. बस स्टैंड पर बस से उतरने के बाद पैदल जाने के क्रम में तेज रफ्तार से जा रही बाइक ने डीआरडीए चौक के समीप धक्का मार दिया.
डीआरडीए चौक पर खड़े युवा कार्यकर्ता बबलू झा ने घायल सेवानिवृत्त शिक्षक को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में जुटे लोगों ने सेवानिवृत्त शिक्षक के घर वालों को इसकी जानकारी दी. लोगों की सूचना पर नगर थाना प्रभारी पासकल टोप्पो ने नगर पुलिस को अस्पताल भेज कर घायल का फर्द बयान लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










