पांच तक जमा करें छात्रवृत्ति की सूची
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Aug 2015 8:16 AM (IST)
विज्ञापन

सोमवार को सरकंडा प्राथमिक विद्यालय में गुरु गोष्ठी का आयोजन हुआ. इसकी अध्यक्षता गोड्डा पूर्वी क्षेत्र की बीइइओ जया देवी ने की. इस दौरान डीएसइ विनीत कुमार ने शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. कहा कि सभी स्कूलों में छात्रवृत्ति व साइकिल वितरण की सूची पांच अगस्त तक जमा कर दे. मध्याह्न् भोजन किसी भी परिस्थिति […]
विज्ञापन
सोमवार को सरकंडा प्राथमिक विद्यालय में गुरु गोष्ठी का आयोजन हुआ. इसकी अध्यक्षता गोड्डा पूर्वी क्षेत्र की बीइइओ जया देवी ने की. इस दौरान डीएसइ विनीत कुमार ने शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. कहा कि सभी स्कूलों में छात्रवृत्ति व साइकिल वितरण की सूची पांच अगस्त तक जमा कर दे. मध्याह्न् भोजन किसी भी परिस्थिति में बंद नहीं करना है.
एमडीएम की राशि पर चर्चा की गयी. डीएसइ श्री कुमार ने बताया कि रसोइया का मानदेय जून 2015 तक का भेज दिया गया है. डीएसइ श्री कुमार ने सभी स्कूलों में शिक्षक -शिक्षिकाओं को ड्रेस कोड पालन का निर्देश दिया गया है. साथ ही शौचालय की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया. डीएसइ श्री कुमार ने गोड्डा पूर्वी क्षेत्र के सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं का बैंक खाता खोलवाने का निर्देश दिया.
शिक्षिकों को एक सप्ताह के अंदर पुस्तक उठाव करने को कहा. इसके अलावा पोशाक वितरण, विद्यालय विकास एवं मरम्मत की उपयोगिता प्रमाण पत्र को जमा करने का निर्देश दिया.पथरगामा प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड संसाधन केंद्र पथरगामा में सोमवार को गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता बीइइओ मार्टिन मंगल सोरेन ने की. बीइइओ ने सभी स्कूलों के सचिवों को विद्यालयों में वृक्षारोपण करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










