भूमि विवाद में मारपीट तीन घायल

Published at :01 Aug 2015 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद में मारपीट तीन घायल

गोड्डा : भूमि विवाद को लेकर अलग-अलग स्थानों में हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गये. नगर थाना क्षेत्र के शिवपुर मुहल्ला के शीतला नगर में ममेरे भाइयों में चार कट्ठा जमीन को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गयी. इस घटना में रामलाल राय (26 वर्ष) व प्रेमलाल राय (27 वर्ष) घायल हो […]

विज्ञापन

गोड्डा : भूमि विवाद को लेकर अलग-अलग स्थानों में हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गये. नगर थाना क्षेत्र के शिवपुर मुहल्ला के शीतला नगर में ममेरे भाइयों में चार कट्ठा जमीन को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गयी. इस घटना में रामलाल राय (26 वर्ष) व प्रेमलाल राय (27 वर्ष) घायल हो गया. वहीं दूसरी घटना बड़हारा गांव में हुई. जहां 20 बीघा जमीन विवाद में एक ही परिवार के लोग आपस में भीड़ गये.

मारपीट की घटना में शमशाद खान (24 वर्ष) घायल हो गया. नगर थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो के निर्देश पर नगर पुलिस द्वारा घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola