हरियारी गांव में वज्रपात से एक घायल, हालत गंभीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Jul 2015 9:09 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा नगर : पोड़ैयाहाट प्रखंड क्षेत्र के हरियारी गांव में शुक्रवार की दोपहर बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आ कर एक युवक घायल हो गया. उसकी स्थिति गंभीर है. जानकारी के अनुसार हरियारी गांव का किसान ताला किस्कू (30 वर्ष) अपने खेत से दोपहर का भोजन करने घर लौट रहा था. इसी क्रम […]
विज्ञापन
गोड्डा नगर : पोड़ैयाहाट प्रखंड क्षेत्र के हरियारी गांव में शुक्रवार की दोपहर बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आ कर एक युवक घायल हो गया. उसकी स्थिति गंभीर है. जानकारी के अनुसार हरियारी गांव का किसान ताला किस्कू (30 वर्ष) अपने खेत से दोपहर का भोजन करने घर लौट रहा था.
इसी क्रम में जैसे ही वह डगाल पर पहुंचा वज्रपात हो गया. जिसकी चपेट में आ कर वह बुरी तरह झुलस गया. आस-पास जुटे लोगों ने किसान के घर वालों को घटना की जानकारी दी. बाद में जुटे लोगों व परिजनों ने गंभीर अवस्था में झुलसे हुए किसान को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. ऑन ड्यूटी चिकित्सकों ने वज्रपात से झुलसे युवक का इलाज शुरू कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










