तेज बारिश ने एक परिवार को किया बेघर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jul 2015 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

दलाही : लगातार तीन दिनों से हो रही तेज बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. पहले पहल बारिश की शुरुआत से किसानों के चेहरे पर भी खुशी थी, लेकिन बरसात के उग्र रूप धारण कर लेने से किसान भी अब चिंतित हैं. किसानों ने जो फसलें लगायी है, उसमें बहुत अधिक पानी […]
विज्ञापन
दलाही : लगातार तीन दिनों से हो रही तेज बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. पहले पहल बारिश की शुरुआत से किसानों के चेहरे पर भी खुशी थी, लेकिन बरसात के उग्र रूप धारण कर लेने से किसान भी अब चिंतित हैं.
किसानों ने जो फसलें लगायी है, उसमें बहुत अधिक पानी जमा हो जाने की वजह से अब किसानों को फसलों के सड़ जाने की आशंका सताने लगी है. लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से तालाबों व खेतो में काफी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. वहीं दलाही के रांगा पंचायत अंतर्गत नगरापाथर गांव में एक मिट्टी का घर ध्वस्त हो गया है.
गृहस्वामी प्रकाश साह का यह दो कमरों की मिट्टी से निर्मित खपरैल का घर था, जो तेज बारिश की भेंट चढ़ गया. हालांकि घर के ध्वस्त हो जाने से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. बारिश की वजह से दीवारें पूरी तरह भींग गई और कमजोर हो जाने के बाद अचानक रात्रि में ढह गया.
घटना के वक्त प्रकाश घर में नहीं था, वह किसी काम से कहीं बाहर गया था. लेकिन परिवार के सदस्य घर में ही थे, घरवालों को दीवारों के कमजोर होने तथा इसके ढह जाने की जैसे ही आशंका हुई, तो वे लोग घर से बाहर निकल गये और कुछ ही देर में घर ढह गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










