हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jul 2015 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

महगामा : बोआरीजोर थाना अंतर्गत सिजुवा गांव के बहियार में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर रामलाल हेंब्रम (35 वर्ष) झुलस गया. जानकारी के अनुसार मेहरमा के गझंडा गांव के घर से रामलाल हेंब्रम ससुराल सिजुवा जा रहा था. साइकिल से जाने के क्रम में हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया. ग्रामीणों […]
विज्ञापन
महगामा : बोआरीजोर थाना अंतर्गत सिजुवा गांव के बहियार में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर रामलाल हेंब्रम (35 वर्ष) झुलस गया. जानकारी के अनुसार मेहरमा के गझंडा गांव के घर से रामलाल हेंब्रम ससुराल सिजुवा जा रहा था.
साइकिल से जाने के क्रम में हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया. ग्रामीणों के सहयोग से घायल रामलाल को महगामा रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने भागलपुर रेफर कर दिया.
पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के कस्तूरी गांव में आपसी विवाद में मारपीट हो गयी. मारपीट में दो पक्षों के दो लोग घायल हुए है. सोमवार की शाम गांव में दो पहिया वाहन के विवाद को लेकर दो पक्षों आपस में भीड़ गये.
मारपीट की घटना में एक पक्ष के भागीरथ साह व दूसरे पक्ष के गुज्जर साह घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए पोड़ैयाहाट अस्पताल में भरती कराया गया. गंभीर रूप से घायल भागीरथ साह को चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाना में आवेदन दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










