डूबने से बच्ची मरी

Published at :17 Jul 2015 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
डूबने से बच्ची मरी

कोटालपोखर. थाना क्षेत्र के रीकुंड बाजार के पास जोलहापाड़ा तालाब में डूब कर चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. बताया जाता है कि मुजीबुर रहमान की पुत्री अनरातूस खातून नहाने के लिए तालाब गयी थी. घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, तो उसका शव तालाब में मिला. ग्राम प्रधान ने […]

विज्ञापन
कोटालपोखर. थाना क्षेत्र के रीकुंड बाजार के पास जोलहापाड़ा तालाब में डूब कर चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. बताया जाता है कि मुजीबुर रहमान की पुत्री अनरातूस खातून नहाने के लिए तालाब गयी थी. घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, तो उसका शव तालाब में मिला.
ग्राम प्रधान ने लगाया लापरवाही का आरोप
इस दौरान ग्राम प्रधान चंद्रदेव पहाड़िया ने कहा कि एक वर्ष पूर्व लोहंडिया गांव के बासकी साह नामक व्यक्ति को कुआं बनाने का ऑर्डर इसीएल ने दिया था. कुआं अधूरा छोड़ने की जानकारी परियोजना को कई बार दिये जाने के बावजूद कान में जूं तक नहीं रेंगा. कहा कि बच्चों की मौत का कारण राजमहल कोल परियोजना है.
प्रबंधन ने किया इनकार
परियोजना के जीएम एसए राव यादव ने घटना के बाद कुआं बनाने की बात को साफ इंकार कर दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola