पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनावी नतीजे घोषित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jul 2015 1:23 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनाव नतीजा आ गया है. इसके साथ ही नयी कमेटी का गठन कर लिया गया है. विश्वेश्वर टुडू को संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है. वहीं बृजबिहारी यादव को सचिव बनाया गया है. मेंस एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पद पर मुकाबला संघर्षशील रहा. […]
विज्ञापन
गोड्डा : जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनाव नतीजा आ गया है. इसके साथ ही नयी कमेटी का गठन कर लिया गया है. विश्वेश्वर टुडू को संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है. वहीं बृजबिहारी यादव को सचिव बनाया गया है.
मेंस एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पद पर मुकाबला संघर्षशील रहा. जिसमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार श्री टुडू ने विपक्षी उम्मीदवार मानिक हेंब्रम को एक वोट से हरा दिया. वहीं बृजबिहारी यादव ने सुबोध सिंह को 41 वोट से हरा दिया.
उपाध्यक्ष पद का मुकाबला भी काफी कांटे का रहा. जिसमें नदीम खान ने प्रतिद्वंदी राजेश बाड़ा को दो वोट से हरा दिया. कोषाध्यक्ष के पद पर धनंजय शाही, संयुक्त मंत्री के पद पर गौतम कुमार साहा, केंद्रीय सचिव के पद पर आशीष कुमार दास, अंकेक्षक के रूप में तेजनारायण रविदास ने जीत दर्ज की. संयुक्त पद के उम्मीदवार गौतम साहा को 287 मत प्राप्त हुआ.
वहीं अंकेक्षक के पद पर उम्मीदवार तेजनारायण रविदास को सर्वाधिक 290 मत मिले. सर्वाधिक मतों के अंतर से श्री दास ने प्रतिद्वंदी को हरा दिया. 531 सदस्यों वाली मेंस एसोसिएशन में कुल 442 सदस्यों ने देर शाम तक वोट डाला. मतों की गिनती देर रात की गयी. रिजल्ट का प्रकाशन भी देर रात हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










