नालंदा से लाया गया आर्म्स एक्ट का आरोपी

Updated at :16 Jul 2013 1:30 PM
विज्ञापन
नालंदा से लाया गया आर्म्स एक्ट का आरोपी

गिरिडीह : आर्म्स एक्ट के एक आरोपी को नालंदा पुलिस ने प्रोटेक्शन वारंट के तहत गिरिडीह लाया. गिरिडीह न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को गिरिडीह जेल भेज दिया गया. बताया जाता है कि बगोदर थाना क्षेत्र में 21 अगस्त 2006 को एक होटल में गोली बारी की घटना हुई थी. इस घटना में भारत […]

विज्ञापन

गिरिडीह : आर्म्स एक्ट के एक आरोपी को नालंदा पुलिस ने प्रोटेक्शन वारंट के तहत गिरिडीह लाया. गिरिडीह न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को गिरिडीह जेल भेज दिया गया. बताया जाता है कि बगोदर थाना क्षेत्र में 21 अगस्त 2006 को एक होटल में गोली बारी की घटना हुई थी.

इस घटना में भारत भूषण और विद्या भूषण नामक व्यक्ति घायल हो गये थे. इस मामले में बगोदर थाना कांड संख्या 153/06 के तहत बिहार के नालंदा जिला अंतर्गत नूर सराय इलाके का रहने वाला प्रमोद यादव भी आरोपी बनाया गया. प्रमोद इसके बाद पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया.

इस बीच एक अन्य मामले में प्रमोद को नालंदा पुलिस ने पकड़ा और उसे नालंदा जेल भेजा गया. गिरिडीह से भी प्रमोद को न्यायिक हिरासत में लेने के लिए प्रोटेक्शन वारंट गया था. इसी वारंट के तहत प्रमोद को नालंदा पुलिस गिरिडीह लेकर आयी. जहां से उसे गिरिडीह जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola