पेड़ से टकरायी बोलेरो, चार घायल

महगामा : बुधवार की देर रात महगामा थाना क्षेत्र के शिवकिता मोड़ के समीप बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. दुर्घटना में बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना देर रात की है. पीरपैंती से आ रही बोलेरो संख्या बीआर 33/6003 मोड़ के पास पेड़ से जा टकरायी. वाहन पर कुल चार लोग […]
महगामा : बुधवार की देर रात महगामा थाना क्षेत्र के शिवकिता मोड़ के समीप बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. दुर्घटना में बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना देर रात की है. पीरपैंती से आ रही बोलेरो संख्या बीआर 33/6003 मोड़ के पास पेड़ से जा टकरायी. वाहन पर कुल चार लोग सवार थे.
बोलेरो गांधीग्राम जा रही थी. जोरदार धक्का लगने की आवाज ग्रामीणों ने सुनी. घटनास्थल पर गंभीर रूप से चोटिल घायलों को वाहन से खींचकर निकाला व महगामा पुलिस को इसकी सूचना दी.
दुर्घटना में पीरपैंती व महगामा के रिंटु कुमार, विपीन यादव,गौतम कुमार व मनोहर पांडेय को गंभीर रूप से चोट आयी. घायलों को महगामा रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया है. चालक की हालत भी गंभीर बतायी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










