लावारिस वोटर कार्ड की जांच शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 May 2015 7:19 AM (IST)
विज्ञापन

मेहरमा : मेहरमा के लोक शिक्षा केंद्र के पास लावारिस अवस्था में मिले वोटर आई कार्ड के मामले में प्रखंड प्रशासन ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. प्रखंड प्रशासन की जांच के बाद पता चला है कि वोटर आई कार्ड 27/04/2004 का है. इस मामले में बीडीओ राजीव कुमार ने बताया कि 125 कार्ड को […]
विज्ञापन
मेहरमा : मेहरमा के लोक शिक्षा केंद्र के पास लावारिस अवस्था में मिले वोटर आई कार्ड के मामले में प्रखंड प्रशासन ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. प्रखंड प्रशासन की जांच के बाद पता चला है कि वोटर आई कार्ड 27/04/2004 का है.
इस मामले में बीडीओ राजीव कुमार ने बताया कि 125 कार्ड को लावारिस अवस्था में लोक शिक्षा केंद्र के पास से शुक्रवार को बरामद किया गया है. सभी कार्ड को जिला निर्वाचन कार्यालय भेजा जा रहा है. यह निर्वाचन कार्यालय से ही पता चल सकेगा की वोटर आई कार्ड असली है कि नकली. यदि असली है तो जिस वेंडर द्वारा वोटर कार्ड बनाया गया है,
उस पर कार्रवाई की जायेगी. साथ ही किसके द्वारा वोटर कार्ड का वितरण किया गया था इसकी भी जांच की जा रही है. बीडीओ श्री कुमार ने यह भी कहा कि यदि बाजार में नकली वोटर कार्ड बनाया जा रहा है तो टीम गठित कर छापेमारी की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










