ओके ::: ग्राहक कर्ज लेते हैं तो चुकायें जरूर

Published at :23 May 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
ओके ::: ग्राहक कर्ज लेते हैं तो चुकायें जरूर

नीलामी की नौबत नहीं आने दें : मुख्य प्रबंधकसंवाददाता, गोड्डा स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के एनपीए मुख्य प्रबंधक कौशलेंद्र किशोर ने बताया कि स्टेट बैंक अपने ग्राहक को कर्ज देने के बाद चाहता है कि समय पर उसकी वसूली हो जाये, लेकिन कुछ लोग कर्ज की राशि को समय पर चुकता नहीं करते हैं. […]

विज्ञापन

नीलामी की नौबत नहीं आने दें : मुख्य प्रबंधकसंवाददाता, गोड्डा स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के एनपीए मुख्य प्रबंधक कौशलेंद्र किशोर ने बताया कि स्टेट बैंक अपने ग्राहक को कर्ज देने के बाद चाहता है कि समय पर उसकी वसूली हो जाये, लेकिन कुछ लोग कर्ज की राशि को समय पर चुकता नहीं करते हैं. यह धीरे-धीरे ग्राहक सहित बैंक की भी परेशानी का कारण बन जाता है. श्री किशोर ने कहा कि 25 मई को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में बैंक की ओर से 1 ट्रैक्टर की नीलामी की जायेगी. इनके ऑनर ने कर्ज लेने के बाद चुकता नहीं किया है. श्री किशोर ने बताया कि 26 से 30 मई तक आयोजित लोक अदालत में बैंक की ओर से ग्राहकों के साथ कर संबंधी मामले का सुलह समझौता कर वादों का निबटारा किया जायेगा. ग्राहक अपनी ओर से अदालत में आकर मामले का निबटारा करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola