ओके::आपदा प्रभावितों ने पंचायत भवन में जड़ा ताला

-मुआवजा का आवेदन नहीं जमा लिये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश-बीसीओ के आश्वासन पर पंचायत भवन का खोला तालातस्वीर: 22 ताला जड़ने के बाद प्रदर्शन करते लाभुकप्रतिनिधि, पथरगामाप्रखंड के पिपरा पंचायत के आपदा प्रभावित ग्रामीणों ने मुआवजे का आवेदन नहीं लेने से नाराज होकर पंचायत भवन में ताला जड़ दिया. जानकारी के अनुसार बुधवार को […]
-मुआवजा का आवेदन नहीं जमा लिये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश-बीसीओ के आश्वासन पर पंचायत भवन का खोला तालातस्वीर: 22 ताला जड़ने के बाद प्रदर्शन करते लाभुकप्रतिनिधि, पथरगामाप्रखंड के पिपरा पंचायत के आपदा प्रभावित ग्रामीणों ने मुआवजे का आवेदन नहीं लेने से नाराज होकर पंचायत भवन में ताला जड़ दिया. जानकारी के अनुसार बुधवार को पंचायत के प्रभावित लाभुकों का आवेदन जमा लिया जा रहा था. आवेदन जमा करने पहंुचे कुछ प्रभावित लोगों का आवेदन जमा नहीं लिया गया. इसी से ग्रामीण नाराज हो गये और पंचायत भवन में तालाबंदी कर जम कर प्रखंड प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की. थोड़ी देर नारेबाजी करने के बाद लाभुकों ने स्वयं ताला खोल दिया. बीसीओ बलराम प्रियदर्शनी ने बताया कि लाभुकों को पंचायत भवन में आवेदन लेने का आश्वासन दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










