ओके::फ्लैग-झारखंड वनांचल आंदोलनकारी मोरचा की बैठक में लिया गया निर्णय

–15 मई से ललमटिया से फरक्का व कहलगांव से एनटीपीसी को कोयला भेजने नहीं दिया जायेगातस्वीर: 15 बैठक करते मोरचा के लोग नगर प्रतिनिधि, गोड्डा रविवार को शहीद स्तंभ परिसर में झारखंड वनांचल आंदोलनकारी मोरचा की जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता डॉ वीरेंद्र सिंह ने की. श्री सिंह ने बताया कि सर्वसम्मति […]
–15 मई से ललमटिया से फरक्का व कहलगांव से एनटीपीसी को कोयला भेजने नहीं दिया जायेगातस्वीर: 15 बैठक करते मोरचा के लोग नगर प्रतिनिधि, गोड्डा रविवार को शहीद स्तंभ परिसर में झारखंड वनांचल आंदोलनकारी मोरचा की जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता डॉ वीरेंद्र सिंह ने की. श्री सिंह ने बताया कि सर्वसम्मति से बैठक में निर्णय लिया गया है कि 14 मई तक आंदोलनकारियों की मांग को यदि पूरा नहीं किया गया तो 15 मई से ललमटिया से फरक्का एवं कहलगांव से एनटीपीसी को कोयला भेजने नहीं दिया जायेगा. इसकी जानकारी जिला प्रशासन के अलावा इसीएल ललमटिया व एनटीपीसी कहलगांव को भी दी जायेगी. श्री सिंह ने कहा कि गोड्डा के ही तर्ज पर बाकी के सभी जिलों के आंदोलनकारियों से पेंशन व सम्मान की मांग को लेकर आंदोलन करने की अपील की है. ताकि सरकार आंदोलनकारियों की पेंशन योजना को चालू कर सके. इस दौरान राजेंद्र पंडित, अनिरुद्ध मंडल, राजेश कुमार महतो, उस्मान गणि सिद्दीकी, नूर मोहम्मद अंसारी, दाऊद अंसारी, परमानंद साह, संजय सिंह, नकुल हेंब्रम, अबुल कलाम आजाद, विष्णु प्रसाद महतो, रिजवान अंसारी, शहादत हुसैन, नंद किशोर साह, सुभाष मंडल, संतोष कुमार सिंह, आशीष कुमार भारती आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










