ओके::भूमि अधिग्रहण कानून के विरोध में कारगिल चौक पर हुई नुक्कड़ सभा

तसवीर: 27 बोलते नेताप्रतिनिधि, गोड्डा भूमि अधिग्रहण कानून के विरोध में शनिवार को झाविमो की ओर से कारगिल चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. सभा में जुटे सर्वदलीय नेताओं ने भूमि अधिग्रहण कानून का विरोध किया. इस मौके पर जुटे नेताओं ने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून कॉरपोरेट घरानों को मदद करने के […]
तसवीर: 27 बोलते नेताप्रतिनिधि, गोड्डा भूमि अधिग्रहण कानून के विरोध में शनिवार को झाविमो की ओर से कारगिल चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. सभा में जुटे सर्वदलीय नेताओं ने भूमि अधिग्रहण कानून का विरोध किया. इस मौके पर जुटे नेताओं ने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून कॉरपोरेट घरानों को मदद करने के लिए पारित किया जा रहा है. कहा, भाजपा पूंजिपतियों की पार्टी है. पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए ही कानून बना कर गरीबों की जमीन हड़पना चाहती है. नेताओं ने कहा कि किसी भी कीमत पर कानून क ा समर्थन नहीं किया जायेगा. इसका हर हाल में विरोध होगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता झाविमो जिलाध्यक्ष धनंजय यादव ने की. मौके पर झाविमो नेत्री वेणु चौबे, उमेश मिश्रा, पंकज झा, परमानंद झा, रामदेव सिंह, अजय शर्मा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










