ओके::कर्तव्यहीनता व लापरवाही के आरोप में महगामा थाना प्रभारी निलंबित

Published at :25 Apr 2015 12:05 AM (IST)
विज्ञापन
ओके::कर्तव्यहीनता व लापरवाही के आरोप में महगामा थाना प्रभारी निलंबित

–एसपी ने की कार्रवाई प्रतिनिधि, गोड्डा कर्तव्यहीनता व लापरवाही के आरोप में महगामा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो को निलंबित कर दिया गया है. पुलिस कप्तान देवेंद्र ठाकुर ने यह कार्रवाई की. थाना प्रभारी पर महगामा थाना में लंबित मामलों पर ससमय कोर्ट में प्रतिवेदन नहीं भेजने पर यह कार्रवाई की गयी. महगामा थाना प्रभारी पास्कल […]

विज्ञापन

–एसपी ने की कार्रवाई प्रतिनिधि, गोड्डा कर्तव्यहीनता व लापरवाही के आरोप में महगामा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो को निलंबित कर दिया गया है. पुलिस कप्तान देवेंद्र ठाकुर ने यह कार्रवाई की. थाना प्रभारी पर महगामा थाना में लंबित मामलों पर ससमय कोर्ट में प्रतिवेदन नहीं भेजने पर यह कार्रवाई की गयी. महगामा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो को मिला कर पिछले दो दिन में दो थाना प्रभारी पर कार्रवाई की गयी है. इसके एक दिन पहले नगर थाना प्रभारी संजय कुमार को डीआइजी दुमका द्वारा गोड्डा ब्लॉक जमीन के मामले में निलंबित कर दिया गया था. नये पुलिस कप्तान के आते ही थाना प्रभारियों पर कार्रवाई शुरू हो गयी है. अब तक कुल नौ थाना प्रभारियों को विभिन्न कारणों से हटाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola