ओके..... अगलगी में तीन घर जल कर राख

-लाखों का नुकसान-घटना मेहरमा प्रखंड के डोय पंचायत की- बीडीओ ने पीडि़त परिवार को दिया दो-दो हजार का चेकतस्वीर: 02 व 03 अगलगी में जले घर के सामने खड़े ग्रामीणप्रतिनिधि, मेहरमामेहरमा प्रखंड के डोय पंचायत अंतर्गत कमरगामा गांव में शुक्रवार को अगलगी की घटना में तीन घर जल कर राख हो गया. प्राप्त जानकारी के […]
-लाखों का नुकसान-घटना मेहरमा प्रखंड के डोय पंचायत की- बीडीओ ने पीडि़त परिवार को दिया दो-दो हजार का चेकतस्वीर: 02 व 03 अगलगी में जले घर के सामने खड़े ग्रामीणप्रतिनिधि, मेहरमामेहरमा प्रखंड के डोय पंचायत अंतर्गत कमरगामा गांव में शुक्रवार को अगलगी की घटना में तीन घर जल कर राख हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मनजर आलम के घर शॉट सर्किट होने से आग लगी. देखते ही देखते मो उसमान उर्फ कैलू व मो आबीद का घर भी जल कर राख हो गया. आग लगने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तालाब व चापानल से पानी लाकर आग बुझाया. अगलगी की इस घटना में नकदी सहित लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. घटना के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार गांव पहुंचे और पीडि़त परिवारों की बीच तत्काल दो-दो हजार का चेक दिया. साथ ही पीडि़त परिवार के बीच चूड़ा गुड़ आदि का वितरण किया गया. मुखिया शबनम आरसी ने पीडि़त परिवारों के बीच पोशाक आदि का वितरण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










