हर बच्चों को जोड़े विद्यालय से
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Apr 2015 8:38 AM (IST)
विज्ञापन

श्रम एवं नियोजन मंत्री राजपलिवार पहुंचे गोड्डा, बोले गोड्डा : विद्यालय चलें चलायें अभियान के तहत गोड्डा में 14,507 बच्चों को विद्यालय से जोड़ा जाना है. बच्चों का स्कूलों में नामांकन व ठहराव को लेकर आगाज किया गया है. यह बातें किसान भवन में मंत्री राज पलिवार ने कही. पत्रकारों से श्री पलिवार ने क […]
विज्ञापन
श्रम एवं नियोजन मंत्री राजपलिवार पहुंचे गोड्डा, बोले
गोड्डा : विद्यालय चलें चलायें अभियान के तहत गोड्डा में 14,507 बच्चों को विद्यालय से जोड़ा जाना है. बच्चों का स्कूलों में नामांकन व ठहराव को लेकर आगाज किया गया है. यह बातें किसान भवन में मंत्री राज पलिवार ने कही. पत्रकारों से श्री पलिवार ने क हा कि कार्यक्रम में पहले पढ़ाई तब विदाई को जोड़ा गया है जो बेटियों को पूरी शिक्षा दिये जाने को लेकर है.
कहा कि स्वच्छ भारत अभियान हेतु सभी विद्यालयों में शौचालय बनाने के उद्देश्य को पूरा करना है. जनता व जनप्रतिनिधियों से कार्य में सहयोग करने की अपील की. श्री पलिवार ने कहा कि सुंदर व स्वच्छ झारखंड बने इस दिशा में रघुवर सरकार प्रयास कर रही है. उन्होंने अपील की कि भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने के लिए लोग आगे आये. भ्रष्टाचार के मामले में उपायुक्त, निगरानी स्तर से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराये. निश्चित रूप से कार्रवाई होगी. मौके पर गोड्डा विधायक रघुनंदन मंडल, अशोक भगत, डीसी राजेश कुमार शर्मा, जिप सदस्य सियाराम भगत, रामजीवन साह उपस्थित थे.
प्रदीप यादव ने डीइओ व डीएसइ कार्यालय की खोली पोल
पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने डीइओ व डीएसइ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खोल दी. कहा कि डीइओ कार्यालय में एक शिक्षक प्रयोगशाला सामग्री की खरीद-फरोख्त स्कूलों में कर रहे हैं. घटिया सामग्री स्कू लों में देकर लाखों रुपये की लूट की जा रही है. 70 हजार की सामग्री निम्न व घटिया दज्रे की स्कू लों में दी गयी है. मंत्री से जांच कराने की मांग की.
श्री यादव ने बताया कि डीएसइ कार्यालय में ट्रांसफर-पोस्टिंग का धंधा चल रहा है. डीएसइ कमला सिंह द्वारा शिक्षकों को तंग किया जा रहा है. प्रखंडों में शिक्षकों का तबादला-पोस्टिंग कर मोटी रकम वसूली जा रही है. कहा कि डीएसइ को बदलना होगा. डीएसइ कार्यालय में शिक्षक संघों की परेशानी नहीं सुनी जाती.
मंत्री ने डीइओ व डीएसइ को दी चेतावनी
मंत्री राज पलिवार ने डीइओ व डीएसइ कार्यालय में व्याप्त गड़बड़ी को लेकर चेतावनी दी. श्री पलिवार ने कहा कि डीएसइ कार्यालय में भ्रष्टाचार व कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी. डीएसइ द्वारा जूनियर शिक्षकों को प्रोन्नति मामले में उपायुक्त कार्रवाई करेंगे. डीइओ कार्यालय से सामग्री बेची जा रही है. डीइओ व डीएसइ परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें.
उन्होंने सिस्टम को दुरुस्त करने की चेतावनी दी. श्री पलिवार ने कहा कि गोड्डा सहित अन्य कस्तूरबा विद्यालयों में गरीब बच्चियों का नामांकन नहीं लिया जा रहा है. कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन के लिए टेस्ट लेने का प्रावधान नहीं है. इस तरह के कार्य पर रोक लगायी जाय.
कहा कि ऐसे कई जिले हैं जहां श्रम विभाग का कार्यालय नहीं है. इस ओर ध्यान दिया जा रहा है. नियोजनालय विभाग में कहीं न कहीं गड़बड़ियां रही है. सरकार ने दायित्व दिया है. उसे ठीक करने के दिशा में कार्य होगा.
गोड्डा पूर्वी ग्रामीण क्षेत्र के नेमोतरी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मंत्री राज पलिवार ने कहा कि कोई भी बच्च स्कूल जाने से छूटे नहीं. श्री पलिवार ने बाल संसद की सराहना की. विद्यालय चलें चलायें अभियान में पूर्ण भागीदारी निभाने की बात कही. छात्रओं द्वारा मां सरस्वती वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया गया. मौके पर भाजपा नेता राजेश झा, सियाराम भगत, राजीव मेहता, कृष्ण कन्हैया, कुंवर गोपाल सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










