भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Apr 2015 8:38 AM (IST)
विज्ञापन

पोड़ैयाहाट : डांड़ै गांव में विद्यालय के समीप चल रहे शराब दुकान मामले में भाजपा नेता रामजीवन साह को जान से मारने की धमकी दी गयी है. श्री साह ने थाने में शिकायत की है कि गुरुवार को करीब ग्यारह बजे मोबाइल नंबर 9939383908 से फोन आया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान […]
विज्ञापन
पोड़ैयाहाट : डांड़ै गांव में विद्यालय के समीप चल रहे शराब दुकान मामले में भाजपा नेता रामजीवन साह को जान से मारने की धमकी दी गयी है. श्री साह ने थाने में शिकायत की है कि गुरुवार को करीब ग्यारह बजे मोबाइल नंबर 9939383908 से फोन आया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी.
उन्होंने बताया है कि फोन पर डांड़ै गांव में चल रहे शराब दुकानदार प्रीतम थे. श्री साह ने थाना प्रभारी से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. उधर थाना प्रभारी एस सबैया ने कहा है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. मालूम हो कि श्री साह ने डांड़ै स्थित स्कूल के पास शराब दुकान हटाने को लेक र ग्रामीणों के साथ आंदोलन कर डीसी शहित पदाधिकारी से शिकायत की थी. गुरुवार को श्री साह ने श्रम मंत्री राज पालिवार के पास पूरे मामले को रखते हुये अविलंब कार्रवाई की मांग भी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










