ओके.... किसान भवन में मंत्री राज पलिवार ने की प्रेस वार्ता, कहा

तस्वीर: 01 प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री राज पलिवार के साथ विधायक रघुनंदन मंडल- राज्य में 322466 बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का लक्ष्य.नगर प्रतिनिधि, गोड्डाविद्यालय चलें चलायें अभियान के तहत राज्य में 322466 बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का लक्ष्य है. जबकि गोड्डा में 14,507 बच्चों को विद्यालय से जोड़ा जाना है. सभी बच्चों […]
तस्वीर: 01 प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री राज पलिवार के साथ विधायक रघुनंदन मंडल- राज्य में 322466 बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का लक्ष्य.नगर प्रतिनिधि, गोड्डाविद्यालय चलें चलायें अभियान के तहत राज्य में 322466 बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का लक्ष्य है. जबकि गोड्डा में 14,507 बच्चों को विद्यालय से जोड़ा जाना है. सभी बच्चों का नामांकन कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. बच्चों का स्कूलों में नामांकन व ठहराव को लेकर आगाज किया गया है. यह बातें किसान भवन में मंत्री राज पलिवार ने कही. पत्रकारों से श्री पलिवार ने क हा कि कार्यक्रम में पहले पढ़ाई तब विदाई को जोड़ा गया है जो बेटियों को पूरी शिक्षा दिये जाने को लेकर है. कहा: बाल विवाह के कारण बेटियों की शिक्षा नहीं हो पाती है. पूरी शिक्षा-दीक्षा मिलने के बाद ही बेटियों की शादी हो. कहा कि स्वच्छ भारत अभियान हेतु सभी विद्यालयों में शौचालय बनाने के उद्देश्य को पूरा करना है. जनता व जनप्रतिनिधियों से कार्य में सहयोग करने की अपील की. श्री पलिवार ने कहा कि सुंदर व स्वच्छ झारखंड बने इस दिशा में रघुवर सरकार प्रयास कर रही है. उन्होंने जनता से अपील की कि भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने के लिए समाज के लोग जागरूक होकर आगे आये. भ्रष्टाचार के मामले में उपायुक्त, निगरानी स्तर से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराये. निश्चित रूप से कार्रवाई होगी. मौके पर गोड्डा विधायक रघुनंदन मंडल, अशोक भगत,डीसी राजेश कुमार शर्मा, अरुण कुमार सहाय, राजीव मेहता, कृष्ण कन्हैया, जिप सदस्य सियाराम भगत, रामजीवन साह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










