नये जिलाध्यक्ष का विरोध कर रहे झामुमो नेता

Published at :23 Apr 2015 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
नये जिलाध्यक्ष का विरोध कर रहे झामुमो नेता

प्रतिनिधि, गोड्डानहर चौक स्थित शिक्षक सदन में गुरुवार को जिला झामुमो समिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ झामुमो नेता हीरालाल मंडल ने की. मौके पर सभी प्रखंड अध्यक्ष व सचिवों ने नये जिलाध्यक्ष राजेश मंडल के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की. साथ ही केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन से मिल कर जिलाध्यक्ष को हटाने की मांग […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोड्डानहर चौक स्थित शिक्षक सदन में गुरुवार को जिला झामुमो समिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ झामुमो नेता हीरालाल मंडल ने की. मौके पर सभी प्रखंड अध्यक्ष व सचिवों ने नये जिलाध्यक्ष राजेश मंडल के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की. साथ ही केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन से मिल कर जिलाध्यक्ष को हटाने की मांग करने का निर्णय लिया गया. श्री मंडल ने कहा नेताओं ने केंद्रीय कमेटी के आदेश पर रोष जाहिर किया और कहा कि झामुमो में कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं हो रहा है. जिला कमेटी की बातों को अनसूनी कर मनमाना फैसला थोपा जा रहा है. जिसको लेकर प्रखंड अध्यक्ष व सचिवों में रोष है. उन्होंने कहा गुरुजी से मिल कर एक माह के अंदर चुनाव कराये जाने की मांग करेंगे. बताया यदि केंद्रीय कमेटी इस मामले को लेकर गंभीर नहीं होती है तो झामुमो नेता आगे सामूहिक निर्णय लेने को बाध्य होंगे. मौके पर झामुमो नेता घनश्याम यादव, पुष्पेंद्र टुड्ड, अताउर्रहमान सिद्धिकी, संजीव सिंह, धनंजय शील, रविंद्र महतो, महेंद्र उरांव, मुन्ना खुर्शीद, निर्मल मंडल सहित दर्जनों झामुमो नेता मौजूद थे.————————————तसवीर: 16बैठक करते झामुमो नेता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola