ओके::क ीटनाशक दवा खाने से एक वर्ष का शिशु गंभीर

तस्वीर: 08 अस्पताल में मां की गोद में शिशुनगर प्रतिनिधि, गोड्डा शहर के लोहिया नगर के हरिजन टोला में एक वर्ष के शिशु करन कुमार ने गलती से कीटनाशक दवा खा लिया. थोड़ी देर बाद उसकी स्थिति गंभीर हो गयी. परिजनों को जानकारी मिलने पर तुरंत घर में ही नमक पानी का घोल शिशु को […]
तस्वीर: 08 अस्पताल में मां की गोद में शिशुनगर प्रतिनिधि, गोड्डा शहर के लोहिया नगर के हरिजन टोला में एक वर्ष के शिशु करन कुमार ने गलती से कीटनाशक दवा खा लिया. थोड़ी देर बाद उसकी स्थिति गंभीर हो गयी. परिजनों को जानकारी मिलने पर तुरंत घर में ही नमक पानी का घोल शिशु को पिला कर उल्टी करायी गयी. बाद में परिजनों ने बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जानकारी के अनुसार दोपहर के समय घर में शिशु खेल रहा था. इस क्रम में घर में एक पुडि़या में रखा कीटनाशक दवा खा लिया. शिशु की मां फोगनी देवी ने बताया कि बाजार से खुजली वाली कीटनाशक दवा खरीद कर लायी थी. शिशु ने गलती से खा लिया. फिलहाल चिकित्सकों की देख-रेख में शिशु का इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










